Chandauli News: ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर.
"फिलहाल प्राथमिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात सामने आ रही है। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि पंकज यादव बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। उनकी असमय मौत से साथी जवानों में गहरा दुख है।"
chandauli
10:37 PM, May 26, 2026
Share:


जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में सिपाही को लेकर पहुंचे सहयोगी पुलिसकर्मी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).
चंदौली। नौबतपुर यार्ड में ड्यूटी के दौरान एक युवा सिपाही की अचानक मौत होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। रात में तबीयत बिगड़ने के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस लाइन समेत पूरे विभाग में मायूसी का माहौल है।
मृतक सिपाही की पहचान आजमगढ़ जनपद निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है, जो वर्ष 2019 बैच के आरक्षी थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन चंदौली से नौबतपुर यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी। सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद साथी जवानों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जानकारी दी। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल प्राथमिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात सामने आ रही है। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि पंकज यादव बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। उनकी असमय मौत से साथी जवानों में गहरा दुख है।



