मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news construction of approach road started in zafarpur at a cost of rs 1 19 crore mla performed bhoomi pujan and laid the foundation stone

Chandauli News: 1.19 करोड़ की लागत से जफरपुर में संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू, विधायक ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास.

"जफरपुर में 1.19 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू, विधायक रमेश जायसवाल ने किया भूमि पूजन; 30 साल बाद बन रही सड़क से स्थानीय लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा।"

chandauli

8:45 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: 1.19 करोड़ की लागत से जफरपुर में संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू, विधायक ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास.
logo

भूमि पूजन करते विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जफरपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। जफरपुर नहर पुलिया से रेलवे अंडरपास होते हुए डिहवा गंजी प्रसाद विद्यालय तक बनने वाली सड़क पर करीब 1 करोड़ 19 लाख 24 हजार रुपये खर्च होंगे। रविवार को विधायक रमेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि यह सड़क करीब 30 साल बाद बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर प्रयास जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दलित सोनकर, अनुराग मौर्य, रामनरेश यादव, राममूरत यादव, रामविलास सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.