Chandauli News: नेशनल हाइवे पर कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों में मारी टक्कर, 3 चालक गंभीर घायल.
"ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर सर्विस लेन का निर्माण अधूरा होने से यातायात अव्यवस्थित है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"
chandauli
6:00 PM, Apr 21, 2026
Share:


टक्कर मारने की घटना में क्षतिग्रस्त कंटेनर ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा,(चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमऊरपुर गांव के पास मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मजार के पास खड़े पिकअप और डंपर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सर्विस लेन निर्माण न होने के कारण कुछ वाहन सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पिकअप और डंपर चालक चाय पीने के लिए रुके हुए थे, तभी पीछे से आ रही कंटेनर अनियंत्रित होकर खड़े वाहनों में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप आगे बढ़कर डिवाइडर से टकरा गई और डंपर के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पिकअप चालक वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कंटेनर चालक मनोज राय (35 वर्ष) और सह चालक विनोद राय (25 वर्ष), जो इंदौर से आ रहे थे, केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
