मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news contract lineman dies after being hit by 33 thousand line

Chandauli News: 33 हजार लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत.

"मौके पर मौजूद जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सरदुम जंफर जोड़ने के दौरान हाईटेंशन की चपेट में आया। लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच की जाएगी।"

chandauli

7:25 PM, Feb 14, 2026

Share:

Chandauli News: 33 हजार लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत.
logo

मृतक लाइनमैन सरदुम का आई कार्ड

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव के पास शनिवार को 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय संविदा लाइनमैन सरदुम बिंद की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग व परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Img

जानकारी के अनुसार अरंगी निवासी सरदुम बिंद बिजली विभाग में स्वतंत्र फीडर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार दोपहर वह शटडाउन लेकर हाईटेंशन पोल पर जंफर जोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक बिजली का प्रवाह हो गया और वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य लाइनमैन उसे तत्काल पीएचसी बरहनी ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली, वे भी अस्पताल पहुंच गए और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिजनों से मामले कि जानकारी ली। विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.