मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news controversy broke out over the stone slab of the stadium sp mla expressed displeasure accused of misleading the public

Chandauli News: स्टेडियम के शिलापट्ट पर छिड़ा विवाद, सपा विधायक ने जताई नाराजगी, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप.

"विधायक ने आपत्ति जताई कि शिलापट्ट पर क्षेत्रीय सांसद और विधायक का नाम शामिल नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और सांसद वीरेंद्र सिंह से फोन पर बात कर नाराजगी दर्ज कराई।"

chandauli

8:18 PM, Jul 13, 2026

Share:

Chandauli News: स्टेडियम के शिलापट्ट पर छिड़ा विवाद, सपा विधायक ने जताई नाराजगी,  जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप.
logo

निर्माण स्थल पर अधिकारियों के साथ परीक्षण करते और अपनी नाराजगी जताते सकलडीहा सबका विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के धरहरा गांव में निर्माणाधीन जिला स्तरीय स्टेडियम के शिलापट्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने निर्माण स्थल पर वर्ष 2024 की तिथि वाला शिलापट्ट लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य अब शुरू हो रहा है, जबकि दो वर्ष पुराने शिलान्यास का शिलापट्ट लगाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

Img

विधायक ने बताया कि करीब 23.85 करोड़ रुपये की लागत से 8.36 एकड़ क्षेत्र में जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा 9 मार्च 2024 को शिलान्यास किए जाने के बावजूद उस समय शिलापट्ट नहीं लगाया गया और अब उनके निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद जल्दबाजी में इसे स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आपत्ति जताई कि शिलापट्ट पर क्षेत्रीय सांसद और विधायक का नाम शामिल नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और सांसद वीरेंद्र सिंह से फोन पर बात कर नाराजगी दर्ज कराई।

विज्ञापन

Img

विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े अन्य मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए किसानों की भूमि विवाद और जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला विधानसभा में उठाने की बात कही। वहीं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि शिलापट्ट पहले से तैयार था और स्टोर में रखा गया था, जिसे अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत लगाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.