मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news controversy increased after love marriage couple warned of suicide

Chandauli News: लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद, दंपत्ति ने दी आत्महत्या की चेतावनी.

"दंपत्ति का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उन्हें जल्द राहत नहीं मिली, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।"

chandauli

8:44 PM, Apr 24, 2026

Share:

Chandauli News: लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद, दंपत्ति ने दी आत्महत्या की चेतावनी.
logo

पीड़ित दंपति

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा कैथी गांव में लव मैरिज के बाद एक दंपत्ति और उनके परिजनों के बीच विवाद गंभीर रूप लेता जा रहा है। दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि परिवार के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और उनकी संपत्ति बेचने की कोशिश की जा रही है। हालात से परेशान होकर दंपत्ति ने आत्महत्या तक की चेतावनी दी है।

पीड़ित हरिकेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने 14 जुलाई 2024 को प्राची से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद परिजनों ने उनसे नाता तोड़ लिया। शादी के कुछ दिन बाद दोनों दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने पूजा सामग्री का छोटा व्यवसाय शुरू किया। हाल ही में जब वे वापस गांव लौटे और यहां काम शुरू करने की कोशिश की, तो परिवार में फिर विवाद शुरू हो गया। दंपत्ति का आरोप है कि उनके माता-पिता और अन्य परिजन उनके हिस्से की जमीन और संपत्ति बेच रहे हैं। साथ ही उन्हें घर से निकालने की साजिश की जा रही है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सास और ननद द्वारा झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई और इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी गयी। 

विज्ञापन

दंपत्ति का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उन्हें जल्द राहत नहीं मिली, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.