Chandauli News: भाजपा मंच पर ब्राह्मण प्रतिनिधित्व को लेकर विवाद, जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय ने उठाए सवाल.
"भाजपा जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे ने कहा, डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के बाद पार्टी में ब्राह्मण समाज की अनदेखी लगातार बढ़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प का हवाला देते हुए कहा कि सभी समाजों को समान सम्मान मिलना चाहिए।"
chandauli
6:58 PM, Jul 14, 2026
Share:


कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद सकलडीहा विधानसभा से दो बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्य मुनि तिवारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। भाजपा के काशी प्रांत अध्यक्ष अशोक चौरसिया के स्वागत समारोह के बाद मंच पर प्रतिनिधित्व को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में 40 से 50 लोगों का मंच होने के बावजूद ब्राह्मण समाज के एक भी प्रतिनिधि को स्थान नहीं दिया गया। इसे उन्होंने ब्राह्मण समाज की लगातार उपेक्षा बताते हुए संगठन से संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की।
भाजपा जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम में सकलडीहा से भाजपा के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्यमुनी तिवारी, के.एन. पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन किसी को भी मंच पर जगह नहीं मिली। उनका कहना था कि डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के बाद पार्टी में ब्राह्मण समाज की अनदेखी लगातार बढ़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प का हवाला देते हुए कहा कि सभी समाजों को समान सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय पाण्डेय ने कहा कि यदि 2027 में भी ब्राह्मण समाज की उपेक्षा हुई और टिकट नहीं दिया गया तो समाज स्वयं समय आने पर अपना निर्णय करेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज जागरूक है और अपने सम्मान के मुद्दे पर उचित फैसला लेने में सक्षम है। कार्यक्रम के बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
