Chandauli News: बनवारी दास मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर, एक माह के अंदर मंदिर की दीवारों और चबूतरे में फटी दरारें.
"आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। कार्यदायी संस्था ने अधिकारियों की मिलीभगत से कमीशनखोरी के चलते निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया। लोगों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है"
chandauli
11:05 AM, Oct 5, 2025
Share:


बनवारी दास मंदिर में निर्माण के शिलान्यास का लगा शिला पट्ट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़िहार स्थित लतीफशाह में बाबा बनवारी दास मंदिर निर्माण में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। पिछले महीने बनाई गई मंदिर की दीवारें दरकने लगी हैं। चबूतरे में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं, जिससे मंदिर की दीवारों को कभी भी धराशाई होने का खतरा मंडराने लगा है। मंदिर निर्माण के बाद यहां पर हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन और मत्था टेकने आते हैं। मंदिर की क्षतिग्रस्त दीवारों से श्रद्धालुओं के जान का खतरा भी बना हुआ है।
बनवारी दास मंदिर में फर्श में आई दरार
लतीफशाह में बनवारी दास के समाधि स्थल पर मंदिर तथा चबूतरे का निर्माण कार्य पिछले महीने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगभग 9 लाख 97 हजार रुपये की लागत से कराया गया था। जिसका लोकार्पण बीते 6 सितंबर को विधायक कैलाश आचार्य और कार्य प्रस्तावक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। लोकार्पण के महज एक माह के अंदर ही मंदिर की दीवारों में फटने, चबूतरे में दरारें पड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
बनवारी दास मंदिर में फर्श में आई दरार
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। कार्यदायी संस्था ने अधिकारियों की मिलीभगत से कमीशनखोरी के चलते निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया। लोगों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर की दीवारों और चबूतरे की गुणवत्ता परक मरम्मत कराने की भी मांग उठाई है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
