ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news councilor aarti yadav distributed kharna prasad chhath maiya fulfilled her wish 80 meter long chhath ghat is being built with rs 40 lakhs

Chandauli News: सभासद आरती यादव ने बांटा खरना का प्रसाद, छठ मईया ने मन्नत किया पूरा, 40 लाख से बन रहा 80 मीटर लंबा छठ घाट.

“पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव ने छठ पूजा के खरना का प्रसाद वितरित कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि वार्ड के पुराने तालाब को छठ घाट के रूप में विकसित कराने के लिए करीब आठ वर्षों के प्रयास के बाद 40 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ है।”

chandauli

11:05 AM, Nov 15, 2026

Share:

Chandauli News: सभासद आरती यादव ने बांटा खरना का प्रसाद, छठ मईया ने मन्नत किया पूरा, 40 लाख से बन रहा 80 मीटर लंबा छठ घाट.
logo

खरना का प्रसाद बनाती आरती यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पर पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव ने खरना का प्रसाद वितरित किया। छठ पूजा के दूसरे दिन घाट पर वेदी पूजन के बाद उन्होंने प्रसाद तैयार कर लोगों में बांटा और छठी मैया से सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

Img

आरती यादव ने बताया कि नहाय-खाय के बाद खरना छठ पर्व का दूसरा महत्वपूर्ण चरण होता है। इसमें व्रती महिलाएं रोटी और खीर बनाकर प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि पहले छठ पर्व बिहार में अधिक प्रचलित था, लेकिन अब देशभर में इसके प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पिछले 40 वर्षों से छठ पूजा की परंपरा चली आ रही है। सभासद बनने के बाद उन्होंने वार्ड के सूखे और अतिक्रमण की चपेट में रहे तालाब को छठ घाट के रूप में विकसित कराने का संकल्प लिया। वार्डवासियों के सहयोग से अतिक्रमण हटवाकर घाट निर्माण की पहल की गई।

Img

आरती यादव के अनुसार, करीब आठ वर्षों के प्रयास के बाद नगरपालिका बोर्ड की बैठक में 40 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ है। इसके तहत 80 मीटर लंबे छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घाट विकसित होने से वार्ड के लोगों को छठ पूजा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.