ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadranews flood of faith gathered at chhath ghats fasting women offered arghya to the setting sun

SonbhadraNews: छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य.

बभनी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के तहत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। बभनी, चपकी, असनहर, सागोबांध समेत 15 से अधिक स्थानों पर छठ गीतों और भक्तिमय माहौल के बीच पर्व मनाया गया।

sonbhadra

7:51 PM, Nov 15, 2026

Share:

SonbhadraNews: छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य.
logo

बभनी में छठ घाट पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली मांगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को बभनी क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ तैयार किया और बांस के सूप व दउरा में फल, नारियल, गन्ना सहित अन्य पूजन सामग्री सजाई। शाम होते ही व्रती महिलाएं सिर पर पूजन सामग्री से भरी डलिया और हाथों में अखंड ज्योति लेकर छठ घाटों की ओर रवाना हुईं। घाटों पर पहुंचकर महिलाओं ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों की गूंज सुनाई देती रही। पीली साड़ियों में सजी व्रती महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। परिवार के सदस्य भी पूजा की व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू किया था। रविवार को संध्या अर्घ्य के साथ व्रत का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हुआ। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं पारण कर व्रत का समापन करेंगी। बभनी, चपकी, असनहर, सागोबांध, रंदह, आसनडीह, घघरी, संवरा, डूभा, भंवर, अरझट, चौना, बैना, चैनपुर और मचबंधवा सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरे क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.