Chandauli News: सभासद ने कार्यालय में तोड़फोड़, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप.
"सभासद ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:57 PM, Jun 30, 2026
Share:


सभासद के कार्यालय में बिखरा कागजात
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-7 के सभासद संतोष कुमार ने अपने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सभासद ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सभासद संतोष कुमार के अनुसार, संजीत यादव और सुरेंद्र यादव उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक संबंधित लोगों को करीब सवा लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि लगभग 76 हजार रुपये का भुगतान शेष है। उन्होंने कुछ समय की मोहलत मांगी, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। सभासद का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कागजात तथा अन्य सामान को फाड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद सभासद ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद सभासद ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
