मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news councilor s whatsapp hacked and demanded money from relatives cyber fraud created a stir

Chandauli News: सभासद का व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों से मांगे रुपये, साइबर ठगी से मचा हड़कंप.

"साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला मैसेज आने पर पहले फोन कर पुष्टि जरूर करें। बिना पुष्टि के किसी भी खाते या यूपीआई पर पैसे ट्रांसफर न करें।"

chandauli

6:59 PM, May 23, 2026

Share:

Chandauli News: सभासद का व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों से मांगे रुपये, साइबर ठगी से मचा हड़कंप.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में व्हाट्सएप हैक कर यूपीआई के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। हैकर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों और रिश्तेदारों को मैसेज भेज रहे हैं और ‘यूपीआई काम नहीं कर रहा है’ कहकर पैसे मांग रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 13 कसाब महाल के सभासद आफताब के साथ सामने आया। शुक्रवार शाम उनके व्हाट्सएप नंबर से परिचितों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर 10 हजार रुपये की मांग की गई। कई लोगों को यह संदेश मिलने के बाद मामला संदिग्ध लगा और इसकी जानकारी सभासद को दी गई। सभासद आफताब ने बताया कि हैकर ने उनके ही व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल जांच-पड़ताल शुरू की। उनके अनुसार जांच में 8102073680 नंबर से जुड़े अनुज कुमार नाम के व्यक्ति पर संदेह सामने आया।

विज्ञापन

मामले की सूचना तत्काल मुगलसराय कोतवाली में दी गई। इस संबंध में बीपी सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला मैसेज आने पर पहले फोन कर पुष्टि जरूर करें। बिना पुष्टि के किसी भी खाते या यूपीआई पर पैसे ट्रांसफर न करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.