ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news councilors staged a protest in the municipal council office premises regarding the problems

Chandauli News: समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में दिया धरना.

"सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका के सामने की गली का टेंडर हुआ, जबकि अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया। कोई भी नहीं है जो जवाबदेही तय कर सके। बोर्ड के प्रस्ताव के विपरीत जाकर वार्डों से सफाईकर्मियों की कटौती करके डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करवाया जाएगा"

chandauli

8:59 AM, Oct 14, 2025

Share:

Chandauli News: समस्याओं को लेकर सभासदों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में दिया धरना.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू नगर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में सभासद विभिन्न मुद्दों को लेकर धरने पर बैठ गए। सभासदों ने ईओ और सफाई निरीक्षक पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सभासदों ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां दीपावली का पर्व नज़दीक है, वहीं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अभी तक तनख्वाह नहीं मिली है। क्षेत्र में पहले से ही सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सभी वार्डों से सफाईकर्मियों की कटौती कर उनसे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने की तैयारी की जा रही है, जबकि बोर्ड ने 50 कर्मचारियों को अलग से रखने का प्रस्ताव पास किया था।

Img

सभासदों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। इस दौरान सभासद राजेश जायसवाल ने कहा कि उनके वार्ड में पिछले कई दिनों से पानी भरा है। सफाई निरीक्षक से लेकर ईओ तक से शिकायत की गई, बावजूद इसके अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। नगर पालिका के अधिकारी टेंडर कराकर हर माह 17 लाख रुपये खर्च करना चाह रहे हैं। सभासद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका के सामने की गली का टेंडर हुआ, जबकि अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया। कोई भी नहीं है जो जवाबदेही तय कर सके। बोर्ड के प्रस्ताव के विपरीत जाकर वार्डों से सफाईकर्मियों की कटौती करके डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Img

चंदासी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अजीत मौर्या ने कहा कि नगर पालिका में अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग में कितने कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, इसका ब्यौरा पालिका के अधिकारियों से मांगा गया, जिसका अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई। परशुरामपुर सभासद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उनके वार्ड में डायरिया फैला था, इसके बाद भी क्षेत्र में सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इस दौरान वंश नारायण चौहान, डब्बा तिवारी, रमेश चौहान, नितिन गुप्ता, अमित खरवार, राजकुमार कन्नौजिया, संजय प्रसाद, संतोष कुमार, प्रभुनारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.