मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news couple attacked with ax due to old rivalry accused arrested

Chandauli News: पुरानी रंजिश में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार.

"पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।"

chandauli

8:48 PM, May 18, 2026

Share:

Chandauli News: पुरानी रंजिश में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार.
logo

थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार गढ़वा गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार यादव रविवार की शाम अपनी पत्नी ललिता यादव के साथ घर के लेट्रिन के सेफ्टी टैंक की तराई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुभाष यादव वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुनील और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी, सोनभद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार यादव की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चकरघट्टा थाने में आरोपी सुभाष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.