मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news court notice pasted at the house of absconding cattle smuggler attachment action will be taken soon

Chandauli News: फरार गोवंश तस्कर के घर न्यायालय का नोटिस चस्पा, जल्द होगी कुर्की की कार्रवाई.

“गोवंश तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। न्यायालय के आदेश पर बलुआ पुलिस ने आरोपी के घर उद्घोषणा कर नोटिस चस्पा किया और जल्द कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी।”

chandauli

11:49 PM, Jul 22, 2026

Share:

Chandauli News: फरार गोवंश तस्कर के घर न्यायालय का नोटिस चस्पा, जल्द होगी कुर्की की कार्रवाई.
logo

फरार गोवंश तस्कर के घर नोटिस चस्पा करती बलुआ पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी गोवंश तस्करी के आरोपी अमन यादव के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर बुधवार को उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। एसआई अमरनाथ साहनी ने पुलिस बल के साथ गांव में डुगडुगी पिटवाकर आरोपी के घर धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा चहनियां कस्बा, बलुआ क्षेत्र और न्यायालय परिसर में भी नोटिस चस्पा कर फरार आरोपी को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई।

पुलिस के अनुसार चकरा गांव निवासी अमन यादव पुत्र जीयूत यादव और त्रिलोकी यादव पुत्र शिवमूरत यादव गोवंश तस्करी के मामले में नामजद हैं। 9 मार्च 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्रिलोकी यादव को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमन यादव मौके से फरार हो गया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई का आदेश जारी किया।

विज्ञापन

बलुआ पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.