Chandauli News: नाबालिक के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल.
"चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग से उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।"
chandauli
1:51 PM, Aug 14, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर, घर के आंगन में सो रही चार वर्षीय बालिका के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बालिका के परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपित फरार हो गया। बाद में बबुरी पुलिस ने दबिश देकर आरोपि को गिरफ्तार कर पॉक्सो की धारा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के आंगन में खाट पर एक चार वर्षीय बालिका सोई हुई थी। परिवार के लोग घर पर नहीं थे। इसी बीच, बालिका का लगभग बीस वर्षीय चचेरा भाई उसके चारपाई पर बैठ गया और मौका देखकर बालिका के साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपि मौके से फरार हो गया। बालिका ने जब अपनी आपबीती माता-पिता को बताई, तो वे बालिका को लेकर बबुरी थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बबुरी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दबिश देकर गांव से ही आरोपि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बबुरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।



