Chandauli News: 25 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर इंदौर से गिरफ्तार, इलिया पुलिस को मिली सफलता.
"इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल तथा कांस्टेबल अतुल सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
chandauli
11:32 AM, Jun 21, 2026
Share:


इलिया पुलिस की गिरफ्त में तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। इलिया थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में इलिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल रहीम अंसारी (64 वर्ष) निवासी पवनपुरी कॉलोनी, पालदा नाका थाना आजाद नगर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना इलिया में वर्ष 2025 में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लगातार की जा रही तलाश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे उसके मूल निवास स्थान इंदौर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
