ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cow smuggler with reward of rs 25 thousand arrested action taken by syedaraja police and swat team

Chandauli News : 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई.

“चंदौली में 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, चुनार क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी। गोवध के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।”

chandauli

10:36 AM, Aug 21, 2026

Share:

Chandauli News : 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई.
logo

सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में इनामिया गोतस्कर.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। गोवध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित मनीष यादव को चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ मार्ग तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सैयदराजा थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।

मामला 24 मई 2025 का है। सैयदराजा पुलिस ने जमानिया तिराहे के पास एनएच-2 पर चेकिंग के दौरान दो टाटा मैजिक वाहनों से तीन गोवंश बरामद किए थे। गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर वध के लिए ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने हर्ष सिंह और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान मनीष यादव की भूमिका सामने आई, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, मनीष यादव ग्राम सराय, थाना बलुआ का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्वाट प्रभारी राम जन्म यादव और सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनीष के खिलाफ सैयदराजा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 126/2025 दर्ज है। इसमें उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.