Chandauli News: 50 हजार इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार.
"सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 50 हजार के इनामी गोवंश तस्कर को वाराणसी के भेलपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। फरार और इनामिया अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"
chandauli
2:43 PM, Feb 19, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में इनामी गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुये 50 हजार के इनामी गोवंश तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है। मुखबिर की सूचना पर इनामी पशु तस्कर को वाराणसी के भेलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। 2024 से गोवंश तस्करी के मामले में आरोपी की पुलिस को तलाश थी। जिसको देखते हुए इस पर पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील यादव 25 वर्ष, निवासी ककरमत्ता भट्ठा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता भट्ठा निवासी है। गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित था। उसके खिलाफ जिले के सैयदराजा थाना में वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी न होने पर उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि फरार और इनामिया अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
