ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cow smugglers fired on the police team one arrested cow and bull recovered from the cruiser

Chandauli News: गोवंश तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, एक गिरफ्तार, क्रूजर से गाय और सांड बरामद.

“चंदौली में गोवंश तस्करी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे तस्करों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की क्रूजर गाड़ी से एक गाय और एक सांड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के नाम बताए हैं।”

chandauli

9:08 PM, Nov 12, 2026

Share:

Chandauli News: गोवंश तस्करों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, एक गिरफ्तार, क्रूजर से गाय और सांड बरामद.
logo

चंदौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार गोवंश तस्करी का आरोपी और बरामद क्रूजर वाहन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग पर गोवंश तस्करी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायर किए। इस दौरान भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रूजर वाहन से एक गाय और एक सांड बरामद किया है।

Img

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में चंदौली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध क्रूजर वाहन कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग से चंदौली-सकलडीहा हाईवे की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद कुछ आरोपी चलती गाड़ी से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज उर्फ गोलू पटेल (26) निवासी लमही, थाना पहड़िया, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि भागने के दौरान चलती गाड़ी से कूदने पर वह घायल हो गया था। पूछताछ में सूरज ने बताया कि वाराणसी शहर से छुट्टा गोवंशीय पशुओं को क्रूजर में लादकर बिहार वध के लिए ले जाया जाता था। इसके बदले उसे पांच हजार रुपये और गांजा पीने का लालच दिया गया था। उसने बताया कि वाहन विकास चौहान चला रहा था, जबकि बाबू यादव, संतु यादव और शिवकुमार सोनकर भी उसमें सवार थे। 

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से विकास के कहने पर शिवकुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने क्रूजर वाहन संख्या UP 64 AT 0120 और दो गोवंश बरामद किए हैं। मामले में थाना चंदौली पर मुकदमा संख्या 532/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.