Chandauli News: पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास कर भाग रहे गो-तस्कर दबोचे गए, स्कॉर्पियो से 4 गोवंश बरामद
"सैयदराजा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किशन यादव निवासी नरईली थाना दुर्गावती जिला कैमूर (भभुआ) बिहार पर पहले से गोवंश तस्करी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।"
chandauli
5:54 PM, Jun 23, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस कि गिरफ्त में गोवंश तस्कर और बरामद स्कार्पियो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने एनएच-2 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से गोवंश तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान आरोपियों ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस टीम को कुचलकर भागने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों दबोच लिए गए।
पुलिस ने वाहन से एक गाय और तीन बैल समेत चार गोवंश, एक चापड़, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी किशन यादव और गाजीपुर निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने जौनपुर से गोवंश लाकर बिहार ले जाने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किशन यादव पर पहले से गोवंश तस्करी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।#ChandauliNews #Saiyadraja #CowSmuggling #UPPolice #BreakingNews
