ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cow smuggling busted three cows loaded in safari recovered five arrested

Chandauli News: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, सफारी में लदे तीन गोवंश बरामद, पांच गिरफ्तार.

“चंदौली में सैयदराजा और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान टाटा सफारी से तीन गोवंश बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गोवंशों को जौनपुर से लादकर वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर और गोवध अधिनियम समेत गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।”

chandauli

11:33 PM, Nov 21, 2026

Share:

Chandauli News: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, सफारी में लदे तीन गोवंश बरामद, पांच गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा और चंदौली थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने गोवंश तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा सफारी स्ट्रोम वाहन से क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे तीन गोवंश (दो बछड़े और एक बछिया) बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को सैयदराजा पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक चंदौली त्रिवेणी सिंह ने सूचना दी कि फेसुड़ा की तरफ से एक सफारी वाहन में गोवंश लादकर दुधारी और मनराजपुर मार्ग होते हुए बिहार ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मनराजपुर तिराहे पर चेकिंग करने लगे। इसी दौरान दुधारी की तरफ से आ रही टाटा सफारी स्ट्रोम (UP 42 AK 7000) को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को कच्चे रास्ते से निकालकर भागने का प्रयास किया, लेकिन गड्ढे में पहिया फंसने से वाहन रुक गया। इसके बाद चालक समेत पांच लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

वाहन की तलाशी में रस्सियों से बंधे तीन गोवंश बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंशों को जौनपुर जिले के सिरकोनी से लादकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उनके पास परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं मिला। आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काजू उर्फ चन्द्रजीत यादव निवासी ताला, थाना चोलापुर, वाराणसी, राजू यादव निवासी कोटवा, थाना जलालपुर, जौनपुर, प्रदीप यादव निवासी ताला, निर्भय यादव निवासी नियारडीह और राहुल यादव निवासी ताला, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, काजू उर्फ चन्द्रजीत यादव के खिलाफ वाराणसी और जौनपुर में गोवध अधिनियम, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राहुल यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 14 मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। इस मामले में थाना सैयदराजा में मु0अ0सं0 0339/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गोपाल जी तिवारी सहित पुलिसकर्मी तथा चंदौली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक मारकण्डे सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.