ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news namrata kumari selected in up police villagers honored her

Chandauli News: नम्रता कुमारी का यूपी पुलिस में चयन, ग्रामीणों ने किया सम्मानित.

“चंदौली के सकलडीहा तहसील स्थित रानेपुर गांव की नम्रता कुमारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने नम्रता और उनके माता-पिता को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।”

chandauli

11:15 PM, Nov 21, 2026

Share:

Chandauli News: नम्रता कुमारी का यूपी पुलिस में चयन, ग्रामीणों ने किया सम्मानित.
logo

नम्रता कुमारी को सम्मानित करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर सकलडीहा तहसील के रानेपुर गांव की बेटी नम्रता कुमारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हासिल किया है। शुक्रवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने नम्रता और उनके माता-पिता को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर बसपा विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने कहा कि नम्रता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से साबित किया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर पुलिस की वर्दी तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। उनकी सफलता दूसरी बेटियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देगी।

विज्ञापन

वहीं, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने कहा कि रानेपुर की बेटी का यूपी पुलिस में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नम्रता की सफलता सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। नम्रता की उपलब्धि पर पिता रमेश कुमार, माता सुषमा देवी, दादा बिपतु तथा सोनू, केशव, सुरेंद्र, श्याम बिहारी, संजय, प्रमोद सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.