ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cpi ml strike postponed after 135 days on sdm s assurance

Chandauli News: 135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित.

"एसडीएम कुंदन राज कपूर व तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के पंद्रह दिनों में समस्याएं दूर कराने के आश्वासन पर नेताओं ने धरना स्थगित कर दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वे पुनः अनिश्चितकालीन धरना व आमरण अनशन शुरू करेंगे"

chandauli

7:44 PM, Oct 24, 2025

Share:

Chandauli News: 135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित.
logo

सकलडीहा तहसील परिसर में धरना स्थल पर पहुंचकर भाकपा माले पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए एसडीएम कुंदनराज कपूर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। भाकपा माले और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि 135 दिनों से तहसील परिसर में 23 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर थे। शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर व तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के पंद्रह दिनों में समस्याएं दूर कराने के आश्वासन पर नेताओं ने धरना स्थगित कर दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वे पुनः अनिश्चितकालीन धरना व आमरण अनशन शुरू करेंगे।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन समस्याएं हल करने के बजाय धरना खत्म कराने का दबाव बना रहा था, फिर भी भाकपा माले अपनी मांगों पर कायम रहा। उन्होंने कहा कि सकलडीहा इंटर कालेज का खेल मैदान पिछले चार माह से जलमग्न है, जिससे पास के एलटी कालेज के छोटे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पपौरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मारक पर लगी तस्वीर भी तोड़ी गई। अन्य स्थानीय समस्याओं को भी उठाया गया। आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया। इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, अंजना देवी, श्यामदेई, रमेश राय, श्रवण कुशवाहा, केशव राजभर, अरविंद कुमार, सारनाथ राय, गुलाबी देवी सहित अन्य मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.