Chandauli News: होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, नमकीन फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा.
"खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना मिले तो विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचित करें।"
chandauli
6:51 PM, Feb 24, 2026
Share:


मिलावट की जांच हेतु लिए गए सैंपल को सील करके अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। होली के त्योहार को देखते हुए जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खोवा, पनीर और नमकीन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर की जा रही है।
अभियान के पहले चरण में खाद्य सुरक्षा मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से आम जनता और खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया गया। विभाग ने विशेष रूप से खोवा व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी प्रकार का मिलावटी उत्पाद न खरीदें और न ही बिक्री करें।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जनपद में कहीं भी मिलावटी खोया, पनीर, नमकीन या खाद्य तेल की बिक्री अथवा परिवहन पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पड़ाव स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से नमकीन और बेसन के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना मिले तो विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचित करें। अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
