Chandauli News: रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग खोया-पनीर और मिठाइयों के लिए नमूने.
“रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में अभियान तेज कर दिया है। मुगलसराय में खोया मंडी और मिठाई की दुकानों की जांच कर नमूने लिए गए, जबकि अधिक रंग वाली मिठाइयों को लेकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।”
chandauli
8:51 PM, Aug 27, 2026
Share:


मुगलसराय मार्केट में खोया की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : प्रदीप शर्मा (बबलू).
चंदौली। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मुगलसराय में खोया मंडी और मिठाई की दुकानों की जांच की। मंडी में पहुंच रहे खोये की मौके पर प्राथमिक जांच की गई।
अधिकारियों ने खोये को सूंघने, चखने और आयोडीन टिंचर से परीक्षण कर गुणवत्ता परखी। सही पाए गए खाद्य पदार्थों को जाने दिया गया, जबकि संदिग्ध सामग्री पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि चकिया, धानापुर, सकलडीहा, चंदौली सदर और मुगलसराय समेत पूरे जिले में अभियान चलाकर खोया, पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
मुगलसराय की कुछ दुकानों पर मिठाइयों में निर्धारित मात्रा से अधिक रंग का इस्तेमाल मिला। टीम ने संबंधित दुकानदारों को अतिरिक्त रंग का प्रयोग नहीं करने और मानक के अनुसार ही रंग डालने की चेतावनी दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.एन. त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंग का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की।
