मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news created a relationship with a minor by pretending to dream of marriage the young man retracted under pressure police sent him to jail

Chandauli News: शादी का सपना दिखाकर नाबालिग से बनाया संबंध, दबाव पड़ते ही मुकरा युवक,पुलिस ने भेजा जेल.

"पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।"

chandauli

7:14 PM, May 27, 2026

Share:

Chandauli News: शादी का सपना दिखाकर नाबालिग से बनाया संबंध, दबाव पड़ते ही मुकरा युवक,पुलिस ने भेजा जेल.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र में प्यार, भरोसे और शादी के वादे की आड़ में नाबालिग लड़की का शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक लंबे समय तक शादी का झांसा देकर किशोरी से संबंध बनाता रहा, लेकिन जब लड़की और उसके परिवार ने शादी की बात आगे बढ़ाई तो युवक पलट गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता की मां ने सकलडीहा थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का युवक उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा देता रहा। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। परिवार को जब मामले की जानकारी हुई और शादी की बात की गई तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि बाद में उसने धमकी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अमीनुद्दीन शाह निवासी नौंरगाबाद को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.