Chandauli News: ट्रक लूटकांड में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया साथी.
“पुलिस ने 2024 के चर्चित ट्रक लूटकांड का खुलासा आगे बढ़ाते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसका साथी अवैध तमंचा और कारतूस के साथ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।”
chandauli
11:54 PM, Jul 22, 2026
Share:


गिरफ्तार इनामी अभियुक्त के साथ सैयदराजा पुलिस.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मसीद को भी एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक ट्रक के साथ एनएच-19 स्थित काले शहीद बाबा मजार के पास से दबोचा गया। बरामदगी के आधार पर मसीद के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 27 नवंबर 2024 को बिहार के डेहरी से करीब 25 टन कोयला लादकर सितापुर जा रहे ट्रक को 28 नवंबर की रात सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुम्भापुर के पास लूट लिया गया था। मामले में थाना सैयदराजा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस प्रकरण में पूर्व में मसीद समेत तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि 50 हजार रुपये का इनामी शहजाद अली फरार चल रहा था।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मंगलवार को सैयदराजा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शहजाद अली और मसीद प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है।
