ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news criminals will be monitored through yaksha app asp gave strict instructions

Chandauli News : यक्ष ऐप से अपराधियों पर रखी जाएगी नजर, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश.

“चंदौली पुलिस लाइन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। एएसपी विक्रम दहिया ने यक्ष ऐप पर अपराधियों का डेटा अपडेट करने, वांछितों की गिरफ्तारी और महिला सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।”

chandauli

5:02 PM, Oct 11, 2026

Share:

Chandauli News : यक्ष ऐप से अपराधियों पर रखी जाएगी नजर, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश.
logo

थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश देते अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आधुनिक तकनीक के जरिए अपराधियों की निगरानी और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Img

एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को यक्ष ऐप पर हिस्ट्रीशीटरों, माफियाओं और सक्रिय अपराधियों का डेटा अपडेट रखने का निर्देश दिया। ऐप में उपलब्ध फेस रिकग्निशन, वॉयस सर्च और जियो-टैगिंग तकनीक का उपयोग करने के साथ बीट स्तर पर सत्यापन और डिजिटल मैपिंग पूरी करने को कहा गया। वहीं, वांछित अभियुक्तों और गैर-जमानती वारंट के मामलों में गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Img

बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा, मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता, सार्वजनिक स्थलों पर गश्त, रात में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। एएसपी ने जनशिकायतों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.