ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news efforts to correct voter list in duddhi assembly intensified instructions to blo for door to door verification

Sonbhadra News: दुद्धी विधानसभा में मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज, बीएलओ को घर-घर सत्यापन के निर्देश.

बभनी ब्लॉक सभागार में रविवार को नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार ने घर-घर सत्यापन करने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

sonbhadra

6:28 PM, Oct 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी विधानसभा में मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज, बीएलओ को घर-घर सत्यापन के निर्देश.
logo

बभनी में नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने बीएलओ बैठक लेकर मतदाता सूची दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

रविवार को विधानसभा 403 दुद्धी के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक नायब तहसीलदार ने ली इस बैठक में सभी बीएलओ को आवश्य निर्देश दिए गए। विकास खंड बभनी के ब्लाक सभागार में रविवार को बीएलओ, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और अनुदेशकों की महत्वपूर्ण बैठक नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में नायब तहसीलदार ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं के नाम विधानसभा सूची में नहीं जुड़ पाया है और वह 18 वर्ष के हो गए हैं चाहे वह महिला हो या पुरुष उसका फार्म छ भरकर नाम वोटर लिस्ट में शामिल करें।इस कार्य के लिए बीएलओ घर घर जाकर सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज सेवियों को अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ का सहयोग करने की अपील किया है जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सकें। इस दौरान बभनी क्षेत्र के लेखपाल अरूणोदय पाण्डेय, धर्मवीर सागर सहित अन्य कर्मचारी और बीएलओ मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.