ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news crocodile seen in ganga people are being spread panic by mistaking it for crocodile

Chandauli News : गंगा में दिखा घड़ियाल, मगरमच्छ समझकर लोगों फैलाई जा रही है दहशत.

“चंदौली के धानापुर क्षेत्र में गंगा नदी में दिखाई दिए जलीय जीव को लेकर लोगों में चर्चा है। स्थानीय लोग इसे मगरमच्छ समझ रहे हैं, जबकि तस्वीर में यह घड़ियाल जैसा दिखाई दे रहा है। लंबे समय बाद क्षेत्र में घड़ियाल दिखने की बात भी सामने आई है।”

chandauli

6:00 PM, Oct 12, 2026

Share:

Chandauli News : गंगा में दिखा घड़ियाल, मगरमच्छ समझकर लोगों फैलाई जा रही है दहशत.
logo

गंगा में तैरता दिखा घड़ियाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के कवलपुरा, सोनहुली और नगवा गांव के सामने गंगा नदी में कई दिनों से घड़ियाल जैसा जलीय जीव दिखाई देने की चर्चा है। इसे मगरमच्छ समझकर तटवर्ती इलाकों के लोग भयभीत हैं। खासकर मल्लाह समाज के लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि मछली पकड़ना उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है।

Img

सोमवार को कवलपुरा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर के पास दोपहर में गंगा नदी में यह जलीय जीव दिखाई दिया। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने इसे मगरमच्छ समझ लिया, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, सामने आई तस्वीर में यह घड़ियाल जैसा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसे मगरमच्छ बताकर चर्चा की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय बाद घड़ियाल जैसा जलीय जीव दिखाई दिया है।घड़ियाल और मगरमच्छ अलग-अलग प्रजातियां हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग दोनों को एक ही समझ रहे हैं। घड़ियाल की मौजूदगी को गंगा में वन्यजीवों के संरक्षण की दृष्टि से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है,

विज्ञापन

Img

हालांकि जीव की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। घटना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। स्थानीय लोगों से गंगा में उतरने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। राम-जानकी मंदिर के पास घाट पर नियमित रूप से श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं, ऐसे में जलीय जीव की मौजूदगी को लेकर लोगों में सतर्कता बनी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.