मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news crops ruined due to floods and rains farmers meet dm to demand compensation

Chandauli News: बाढ़ और बारिश से फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने डीएम से की मुलाकात.

"“चंदौली में लगातार बारिश और बाढ़ से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धान की फसल जलमग्न होने के साथ कई कच्चे मकान भी गिर गए हैं। नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रभावित क्षेत्रों का निष्पक्ष सर्वे और उचित मुआवजे की मांग की।”

chandauli

2:47 PM, Aug 31, 2026

Share:

Chandauli News: बाढ़ और बारिश से फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने डीएम से की मुलाकात.
logo

मुआवाजे की मांग को लेकर किसानों संग डीएम को पत्रक देते भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में लगातार हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में धान की फसल पानी में डूब गई है, जबकि बारिश से कच्चे मकानों के गिरने से गरीब परिवारों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई।

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल के वास्तविक नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही फसल बीमा कराने वाले किसानों को बीमा कंपनियों से वार्ता कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बारिश में गिरे गरीब परिवारों के कच्चे मकानों का भी सर्वे कराने और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों तथा गड़ई और चंद्रप्रभा नदियों के निचले क्षेत्रों में बढ़ते बाढ़ के प्रभाव को देखते हुए सिंचाई विभाग की टीम को सक्रिय करने की बात कही।

विज्ञापन

किसानों ने सिंचाई विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा कर लापरवाही और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने हेड से टेल तक लगातार निगरानी रखने की बात कही, ताकि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने से पहले प्रभावी कदम उठाए जा सकें। किसानों के अनुसार, जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसल और अन्य नुकसान का स्थलीय सर्वे करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.