Chandauli News:बंद रेलवे फाटक पार करना जानलेवा हुआ साबित, मां की मौत बेटी की हालत गंभीर.
"सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल पूजा को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।"
chandauli
2:36 PM, Feb 13, 2026
Share:


मृतक लक्ष्मीना देवी कि फ़ाइल. फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव के पास रेलवे फाटक पार करते समय अचानक ट्रेन आ जाने से 48 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार डिघवट गांव निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी रमेश राय अपनी पुत्री पूजा देवी के साथ कहीं जा रही थीं। इसी दौरान वे पौरा स्थित रेलवे फाटक पार करने लगीं। सामने से आती ट्रेन को देख वे वापस लौटने का प्रयास करने लगीं, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में लक्षीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल पूजा को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
