ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news crowd gathered in the 19th buddhist festival message of education and equality given

Chandauli News:19वें बौद्ध महोत्सव में उमड़ी भीड़, शिक्षा और समानता का दिया संदेश.

“चकिया क्षेत्र के घुरहूपुर में आयोजित 19वें बौद्ध महोत्सव में भगवान बुद्ध के दर्शन और विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ परिसर में लगे मेले ने भी आयोजन की रौनक बढ़ाई।”

chandauli

9:13 PM, Nov 2, 2026

Share:

Chandauli News:19वें बौद्ध महोत्सव में उमड़ी भीड़, शिक्षा और समानता का दिया संदेश.
logo

बौद्ध मौसम में शामिल हुए रॉबर्ट्सगंज सपा सांसद छोटेलाल खरवार और अन्य नेता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, चंदौली.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के घुरहूपुर में सोमवार को 19वें बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, बिहार के सिवान के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा और सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। महोत्सव में पहुंचे वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, शांति, करुणा, भाईचारे और सामाजिक समानता पर जोर दिया।

Img

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति, करुणा और समानता का रास्ता दिखाया। उनके विचारों पर चलकर ही शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण हो सकता है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल ने कहा कि बुद्ध की विचारधारा मानवता और सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला है। वहीं पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने शिक्षा, जागरूकता और संवैधानिक अधिकारों की समझ को सामाजिक बदलाव के लिए जरूरी बताया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सहित अन्य वक्ताओं ने भी बुद्ध के विचारों को जीवन में अपनाने और सामाजिक एकता मजबूत करने की बात कही।

विज्ञापन

Img

महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले जैसा माहौल भी देखने को मिला। भगवान बुद्ध के दर्शन और आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे। परिसर में लगी चाट-पकौड़ी, जलेबी, मिठाई और खिलौनों की दुकानों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। खासकर बच्चों में खाने-पीने की चीजों और खिलौनों को लेकर उत्साह दिखा, वहीं महिलाओं ने भी दुकानों पर खरीदारी की। पेड़ों की छांव में सजी दुकानों और लोगों की आवाजाही से पूरा परिसर मेले के रूप में नजर आया। कार्यक्रम का संचालन वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। इस दौरान सुदामा यादव, मुश्ताक अहमद, महेंद्र राव, दशरथ सोनकर, टोनी खरवार, रमाशंकर राजभर, पुल्लू यादव और दिनेश मौर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.