ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news minister anil rajbhar was angry over not getting compensation on the death of the labourer gave instructions to the officials

Chandauli News: मजदूर की मौत पर मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हुए मंत्री अनिल राजभर, अधिकारियों को दिए निर्देश.

“चंदौली में जनसमस्याएं सुनने के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भोजापुर पुलिस लाइन में मजदूर की मौत के मामले में परिवार को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।”

chandauli

9:29 PM, Nov 2, 2026

Share:

Chandauli News: मजदूर की मौत पर मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हुए मंत्री अनिल राजभर, अधिकारियों को दिए निर्देश.
logo

आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को तेन्दुईपुर स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सात मंजिला भवन से गिरकर मजदूर की मौत का मामला भी उठा। घटना के एक सप्ताह बाद भी परिवार को मुआवजा नहीं मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के साथ भूमि आवंटन सहित अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मंत्री ने नागेपुर स्थित बउरियाह काली माता मंदिर के भवन निर्माण का काम महीनों से अधूरा रहने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं चहनिया कस्बे के एक व्यापारी की भूमि से जुड़ी निर्माण संबंधी समस्या का समाधान कराने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। इस दौरान कस्बे के समाजसेवी मुराहू विश्वकर्मा ने आगामी 6 नवंबर को आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया, जबकि ओड़वली के मुरली राजभर ने लेटे हनुमान मंदिर पर प्रस्तावित भंडारा और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

जनसमस्याएं सुनने के बाद मंत्री वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के लिए आजमगढ़, वाराणसी और बिहार से आए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हो गए। इस मौके पर रतेन्द्र राजभर, मिश्री, विकास राय, रामप्यारे, अनूप गुप्ता, राहुल, अभिषेक, मुन्ना बकाटू, डॉ. अभय वर्मा और मनोज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.