Chandauli News: जामेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मन्नत पूरी होने पर सरोवर में स्नान कर महिलाएं करती हैं दर्शन.
"गाजीपुर निवासी सुखलाल अग्रहरि ने विगत 200 वर्ष पूर्व चंदौली से लौटते समय यहीं विश्राम करने लगे। सुखलाल को कोई संतान नहीं थी। तब उन्हें स्वप्न में भगवान शिव दिखाई दिए। सुखलाल अग्रहरि ने मंदिर का निर्माण कराया और उन्हें तीन पुत्र हुए। तभी से यहां निःसंतान महिलाएं और पुरुष जुड़वा शिव जामेश्वर महादेव का दर्शन करते हैं और जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं"
chandauli
8:50 PM, Oct 22, 2025
Share:


जामडीह गांव में मन्नत पूरी होने पर पुत्र के साथ जामेश्वर नाथ का दर्शन करते दम्पत्ति
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के जामडीह गांव स्थित जुड़वा शिवलिंग जामेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर है। दीपावली के अगले दिन भैया दूज पर यहां दर्शन करने पर निःसंतान दंपत्तियों की मुरादें पूरी होती हैं।
बुधवार को सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सरोवर में स्नान कर दर्शन पूजन में जुटे रहे। दर्शन पूजन के लिए वाहनों से चले जाने के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर लोगों को जाम से निजात मिली।
बता दें गाजीपुर के स्टीमर घाट निवासी सुखलाल अग्रहरि ने विगत 200 वर्ष पूर्व चंदौली से लौटते समय यहीं विश्राम करने लगे। सुखलाल को कोई संतान नहीं थी। तब उन्हें स्वप्न में भगवान शिव दिखाई दिए। सुखलाल अग्रहरि ने मंदिर का निर्माण कराया और उन्हें तीन पुत्र हुए।
विज्ञापन
तभी से यहां निःसंतान महिलाएं और पुरुष दीपावली के दूसरे दिन भैया दूज को मंदिर से 200 मीटर दूर सरोवर में स्नान कर जुड़वा शिव जामेश्वर महादेव का दर्शन करते हैं और जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं।
मुरादें पूरी होने पर महिलाएं बच्चे के साथ यहां पहुंचकर मुंडन संस्कार सहित पूजा-पाठ करती हैं। यहां पर जनपद सहित अन्य प्रदेश और गैर जनपद की महिलाएं भी दर्शन पूजन के लिए कतार में लगी हुई थीं। इस मौके पर सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ आस्थावानों की सुरक्षा में डटे रहे।
