Chandauli News: त्योहार बाद घर लौट रहे यात्रियों की भीड़, डीआरएम ने डीडीयू जंक्शन का किया निरीक्षण, 60 स्पेशल ट्रेनें चलाईं.
“दिवाली और छठ पूजा के बाद कामकाज पर लौट रहे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीडीयू जंक्शन पर रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। बुधवार को डीआरएम उदय सिंह मीना ने प्लेटफॉर्म नंबर तीन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नियमित ट्रेनों के अलावा करीब 60 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।”
chandauli
11:08 AM, Nov 19, 2026
Share:


डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों से बात करते डीआरएम उदय सिंह मीणा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। दिवाली और छठ पूजा का त्योहार संपन्न होने के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौट रहे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बुधवार शाम मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों के संचालन और स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीआरएम ने बताया कि दिवाली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने घर पहुंचे थे। डीडीयू जंक्शन उत्तर प्रदेश में स्थित है और यहां से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की थी। अब त्योहार के बाद लोग अपने कामकाज और रोजगार के लिए वापस लौट रहे हैं। इसी को देखते हुए वापसी की ट्रेनों और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि डीडीयू मंडल से प्रतिदिन 300 से अधिक नियमित ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अतिरिक्त करीब 60 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए डीडीयू से गया और पटना के बीच मेमू ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए गए हैं। वहीं, डीडीयू से प्रयागराज के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के बाद यात्रियों को उनके कार्यस्थलों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें यात्रा के दौरान जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।


