Chandauli News: आरटीओ के नाम पर साइबर ठगी, तीन लाख से अधिक की रकम उड़ाई.
"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि यह घटना आम जनता के लिए चेतावनी है। किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें, अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है"
chandauli
3:09 PM, Dec 20, 2025
Share:


एआई तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर तिरगांवा निवासी बृजेश यादव साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर बड़ी ठगी का शिकार हो गए। व्हाट्सएप पर ‘आरटीओ’ के नाम से भेजी गई एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से तीन लाख चार हजार रुपये अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित बृजेश यादव के मोबाइल पर सरकारी विभाग का नाम देखकर उन्होंने अनजाने में फाइल इंस्टॉल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद मोबाइल और बैंक खाते पर ठगों का नियंत्रण हो गया और मिनटों में पूरी जमा पूंजी साफ कर दी गई। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित बैंक को भी सूचित किया। इसके बाद बलुआ थाने में तहरीर दी गई।काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो ठगी की रकम वापस हो सकी है और न ही किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी मिल पाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जीवन भर की जमा पूंजी लुटने से वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि साइबर अपराधी लगातार सरकारी विभागों के नाम का दुरुपयोग कर आम लोगों को ठग रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि यह घटना आम जनता के लिए चेतावनी है। किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें, अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।



