Chandauli News: पुलिस अधिकारी बनकर लापता लड़की के पिता से 95 हजार की साइबर ठगी, मचा हड़कंप.
" धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिला अपराधों में मुकदमा दर्ज होने के बाद इस तरह की साइबर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के फोन या मैसेज पर भरोसा कर पैसा न भेजें, क्योंकि पुलिस कभी भी इस तरह पैसों की मांग नहीं करती"
chandauli
5:13 PM, Dec 18, 2025
Share:


ऑनलाइन पेमेंट की स्लिप दो दारू पिया
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर एक लापता लड़की के पिता से करीब 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित की बेटी की गुमशुदगी का फायदा उठाते हुए उसे झांसे में लिया।
पीड़ित ने बताया कि उसने 7 दिसंबर 2025 को अपनी बेटी के लापता होने की लिखित शिकायत धानापुर थाने में दी थी। कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल पर वही तहरीर भेजी गई और बताया गया कि उसकी बेटी मिल गई है। इसके बाद बेटी को वापस दिलाने के नाम पर पैसों की मांग शुरू हो गई।
आरोप है कि ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए अलग-अलग स्कैनर और दस्तावेज भेजे तथा किस्तों में पैसे जमा करने को कहा। पीड़ित ने शहनाज परवीन के खाते में 10,000 रुपये, अनिरिठी सेवा में 12,000 रुपये, एमडी किराना में 24,999 रुपये, नीरज चेतीय में 15,999 रुपये, जय साईं बाबा इंटरप्राइजेज में 19,999 रुपये और केजीएन एजेंसी में 12,000 रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 95 हजार रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि थाने में दी गई गोपनीय तहरीर साइबर अपराधियों तक कैसे पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही धानापुर पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिला अपराधों में मुकदमा दर्ज होने के बाद इस तरह की साइबर ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के फोन या मैसेज पर भरोसा कर पैसा न भेजें, क्योंकि पुलिस कभी भी इस तरह पैसों की मांग नहीं करती।
पुलिस विभाग लगातार साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है, इसके बावजूद ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पीड़ित न्याय की गुहार लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।



