Chandauli News: 'बच्चा होने पर पैसा मिलेगा' का झांसा देकर साइबर ठगी, ओटीपी लेते ही कई खातों से उड़ाए हजारों रुपये.
"ग्राम प्रधान रमेश खरवार ने बताया कि गांव के सभी पीड़ितों की ओर से पुलिस को शिकायत देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।"
chandauli
9:24 PM, Jun 28, 2026
Share:


एआई फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार बड़ा बाबू डीडीयू नगर चंदौली.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढिल गांव में साइबर ठगों ने सरकारी योजना के नाम पर लोगों को झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फोन कर दावा किया कि बच्चा पैदा होने पर सरकार की ओर से खाते में आर्थिक सहायता भेजी जा रही है। बैंक खाते में पैसा भेजने के बहाने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी ली और देखते ही देखते कई लोगों के खातों से रुपये निकाल लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ितों में राहुल नखडू के खाते से 3,300 रुपये, राहुल घूफेक्कन के खाते से 3,400 रुपये और सतीश खरवार के खाते से 9,000 रुपये निकाल लिए गए। वहीं सलाउद्दीन, गौतम तिवारी और रविकांत को भी इसी तरह के फोन आए, लेकिन समय रहते उन्हें शक हो गया और उन्होंने ओटीपी साझा नहीं किया, जिससे उनके खाते सुरक्षित बच गए। पीड़ितों का कहना है कि कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा अधिकारी बताते हुए बैंक विवरण और ओटीपी मांगा था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रमेश खरवार ने बताया कि गांव के सभी पीड़ितों की ओर से पुलिस को शिकायत देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें, क्योंकि बैंक या सरकारी विभाग कभी भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगते।
