Chandauli News: बाइक के टक्कर से साइकिल सवार पत्नी की मौत, पति घायल.
"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
6:50 PM, Oct 17, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई। महिला अपने पति के साथ साइकिल से सकलडीहा गैस एजेंसी में केवाईसी कराने के लिए गई थी। लौटते समय हादसा होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी निरहू राम साइकिल पर बैठाकर अपने पत्नी 60 वर्षीय शिवकुमारी देवी को सकलडीहा गैंस एजेंसी पर केवाईसी कराने के लिये गये हुए थे। लौटते समय बथावर गांव के समीप पीछे से आ रही अज्ञात बाइक की टक्कर से दोनों दंपती गिर गये। जिसमें साइकिल के पीछे बैठी बर्जुग महिला के सर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल होकर अचेत होगयी। ग्रामीणों की सहयोग से आनन फानन में सकलडीहा सीएचसी ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई। पत्नी की मौत पर पति निरहू राम पुत्र धर्मेन्द्र, धर्मदेव पुत्री गुड्डी सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



