मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dancer molested in wedding ceremony robbery of rs 12 thousand case against accused

Chandauli News: शादी समारोह में डांसर से छेड़खानी, 12 हजार की लूट, आरोपी पर केस.

"पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।"

chandauli

7:19 PM, May 5, 2026

Share:

Chandauli News: शादी समारोह में डांसर से छेड़खानी, 12 हजार की लूट, आरोपी पर केस.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा डांसर के साथ छेड़खानी और लूट की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Img

बताया जा रहा है कि भरत चौहान के बेटे रतन चौहान की शादी से पहले आयोजित कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। देर रात तक चले कार्यक्रम में गांव के लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही अमन चौहान नामक युवक एक डांसर को नोट देने की कोशिश कर रहा था, जिसे डांसर ने लेने से मना कर दिया। आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब आर्केस्ट्रा पार्टी के सदस्य ऑटो से लौट रहे थे, तभी रास्ते में अमन चौहान ने डांसर पुष्पा को रोक लिया। इस दौरान उसने छेड़खानी की और 12 हजार रुपये भी छीन लिए।

विज्ञापन

Img

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।#ChandauliNews #Alinagar #CrimeNews #MolestationCase #UPPolice #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.