मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news danger of flood increased due to heavy rains and opening of dam gates alert in dozens of villages

Chandauli News : भारी बारिश और बांधों के फाटक खुलने से बढ़ा बाढ़ का खतरा, दर्जनों गांव में अलर्ट.

“चंदौली में भारी बारिश के बीच कई बांधों के फाटक खोले जाने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।”

chandauli

11:13 PM, Sep 1, 2026

Share:

Chandauli News : भारी बारिश और बांधों के फाटक खुलने से बढ़ा बाढ़ का खतरा, दर्जनों गांव में अलर्ट.
logo

औरवातांड बांध के खोले गए सभी 15 फाटक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.


चंदौली। जिले में भारी बारिश के बीच कई बांधों के फाटक खोले जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चकिया से लेकर शहाबगंज और सदर ब्लॉक के तटवर्ती इलाकों तक प्रशासन अलर्ट है। ग्रामीणों को नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Img

चकिया क्षेत्र के औरवतांड बांध के सभी 15 फाटक खोल दिए गए हैं। वहीं मुसाखांड बांध के गेट नंबर 2 से 9 तक 8-8 फीट खोलकर करीब 39,944 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 356 फीट पर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। लतीफशाह बांध में भी पानी का दबाव बढ़ा हुआ है। 1 सितंबर की शाम 7 बजे यहां गेज लेवल 296.30 फीट दर्ज किया गया। बांध से करीब 51,769 क्यूसेक पानी का फ्लड डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। चकिया क्षेत्र में बांध से पानी ओवरफ्लो होने की भी जानकारी सामने आई है।

उधर, सोनभद्र के नगवा बांध के फाटक खोले जाने से कर्मनाशा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शहाबगंज और सदर ब्लॉक के नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में अलर्ट किया गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए चकिया तहसील में तीन बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। प्रशासन ने 27 संवेदनशील गांवों को चिन्हित किया है। ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति में बाढ़ चौकी या प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है।

Img

लतीफशाह बांध में पानी बढ़ने का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। चकिया विद्युत उपकेंद्र से मुसाखांड फीडर की 11 केवी लाइन का बांध के ऊपर से गुजरने वाला हिस्सा पानी में डूब गया। सुरक्षा के लिए इस हिस्से को खोल दिया गया है। इससे कौड़ीहार और धन्नीपुर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बीच जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में जलस्तर की निगरानी के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.