मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news darshana singh said in parliament appropriation bill is the roadmap for the development of the country

Chandauli News: संसद में बोलीं दर्शना सिंह, विनियोग विधेयक देश के विकास का रोडमैप

"सांसद दर्शना सिंह ने विनियोग विधेयक 2026 का समर्थन करते हुए विश्वास जताया कि देश आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।"

chandauli

6:06 PM, Mar 18, 2026

Share:

Chandauli News: संसद में बोलीं दर्शना सिंह, विनियोग विधेयक देश के विकास का रोडमैप
logo

राज्यसभा में अपना वक्तव्य देती सांसद दर्शन सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विवेकानंद.

चंदौली। उच्च सदन में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान चंदौली की सांसद दर्शना सिंह ने सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि यह विधेयक केवल खर्च का ब्यौरा नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि भारत में शासन व्यवस्था हमेशा जनकल्याण पर केंद्रित रही है और आज भी उसी सोच के साथ नीतियां बनाई जा रही हैं।

सांसद ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “विकसित भारत 2047” एक स्पष्ट विजन है, जिसके तहत देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम किया है, जिससे गरीब और वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है।ग्रामीण विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से गांवों की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों को पक्का घर, शौचालय और घर-घर पानी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

विज्ञापन

डिजिटल भारत की चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि UPI के जरिए देश में डिजिटल भुगतान का दायरा तेजी से बढ़ा है और पारदर्शिता आई है। वहीं डीबीटी प्रणाली से लाभ सीधे खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। किसानों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर हुई हैं और रक्षा क्षेत्र में भी सरकार ने निवेश बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.