Chandauli News: नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट में बेटियों ने झोंकी ताकत, फाइनल में पहुंचीं टीमें.
“जेएस पब्लिक स्कूल कासिमपुर में चल रहे पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन लीग और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई, जबकि अंडर-19 का मुकाबला शेष रहा।”
chandauli
11:56 PM, Oct 4, 2026
Share:


जेएस पब्लिक स्कूल कासिमपुर में हैंडबॉल मुकाबले के दौरान खिलाड़ी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद के जेएस पब्लिक स्कूल कासिमपुर में 1 अक्टूबर से चल रहे पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 के चौथे दिन रविवार को देश-विदेश से आई खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के लीग मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल मैच भी खेले गए।
अंडर-14 के लीग मुकाबलों में नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान ने अवर ओन इंग्लिश स्कूल शारजाह यूएई को 11-2 से हराया। केएन मोदी ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद ने इंडियन स्कूल ओमान को 12-1 से शिकस्त दी। लीग के अंतिम मुकाबले में दुद्दुपूडी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने बिरला पब्लिक स्कूल दोहा को 11-1 से हराया। अंडर-17 वर्ग में इंडियन स्कूल अलवाडी अल्कवीर ने भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली को 13-9 से हराया। वेलामल चेन्नई ने आर्मी पब्लिक स्कूल गोपालपुर को कड़े मुकाबले में 10-9 से शिकस्त दी। लीग के अंतिम मैच में श्री जैन युवक गुजरात ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को 12-7 से हराया।
विज्ञापन
अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने इंडियन स्कूल ओमान को 8-6 से हराया। लक्ष्य पब्लिक स्कूल हिसार ने ज्ञानदीप स्कूल कर्नाटक को 14-8 से मात दी। अंतिम लीग मैच में वेलामल चेन्नई ने विवेकानंद केवी असम को 17-5 से हराया। अंडर-14 के सेमीफाइनल में केएन मोदी ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद ने दुद्दुपूडी कर्नाटक को 8-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में हजारीलाल पब्लिक स्कूल दिल्ली ने नोजगे पब्लिक स्कूल राजस्थान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 20-19 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अंडर-17 के सेमीफाइनल में वेलामल चेन्नई ने इंडियन स्कूल अलवाडी अल्कवीर को 12-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कल्याणी पब्लिक स्कूल पुणे ने भारत नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली को 11-2 से शिकस्त दी। अंडर-19 वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला होना शेष था।


