मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dayashankar dayalu targets sp supremo akhilesh peeks into his pockets

Chandauli News: दयाशंकर दयालु ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, अपने गिरेबान में झांके अखिलेश.

“चंदौली के धानापुर में रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में 7 हजार से अधिक महिलाओं ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कानून व्यवस्था को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया।”

chandauli

11:15 PM, Aug 30, 2026

Share:

Chandauli News: दयाशंकर दयालु ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, अपने गिरेबान में झांके अखिलेश.
logo

कार्यक्रम को संबोधित करते योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालू गुरु

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा के धानापुर स्थित इंटर कॉलेज मैदान में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को हजारों महिलाओं ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को रक्षासूत्र बांधा। विधायक ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ भी शामिल हुए।

Img

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने विधायक सुशील सिंह को रक्षासूत्र बांधा है। विधायक ने भी बहनों के मान-सम्मान, सुरक्षा और सुखी-संपन्न जीवन के लिए उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी विश्वास का पर्व है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी कहीं भी छिपा हो, उसे खोजकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमले के सवाल पर दयालु ने कहा कि उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उनके अनुसार पिछली सरकार के दौर में अपराध और माफियाराज की पहचान बनी हुई थी, जबकि वर्तमान सरकार में कानून का राज है। ग्रेटर नोएडा की घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के साथ अपराध होने पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अपराध की कोई जगह नहीं है, चाहे पीड़ित किसी भी समाज या वर्ग से हो।

Img

राहुल गांधी के दलित विरोधी सरकार वाले बयान पर भी दयालु ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोग उनके भाई हैं और उनका पूरा सम्मान है। जाति के नाम पर समाज को भड़काने वाले बयान नहीं दिए जाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी स्थिति बेहतर हुई है और अपहरण, लूट व रंगदारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया गया है। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं की मौजूदगी को लेकर दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि यह दिन चंदौली के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने विधायक सुशील सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बहनों ने जिस विश्वास के साथ रक्षासूत्र बांधा है, उसकी जिम्मेदारी निभाना भाई का कर्तव्य है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.