Chandauli News: डीसीएम के टक्कर से साइकिल सवार उर्दू टीचर की मौत, बाल बाल बचे साइकिल पर सवार दो मासूम बच्चे.
"मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर सुनकर हर चीज के गांव परिजन रिश्तेदार कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने फरार डीसीएम और चालक की तलाश शुरू कर दी है। अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है"
chandauli
10:39 AM, Sep 25, 2025
Share:


मृतक हाफिज की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिलौनी गांव में गुरुवार की सुबह डीसीएम की चपेट में आने से 35 वर्षीय टीचर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर निवासी 35 वर्षीय हाफिज उर्दू शिक्षक रहे। गुरुवार सुबह हाफिज स्कूल में पढ़ाने साइकिल से जा रहे थे।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हाफिज साइकिल पर दो बच्चों को बैठाकर स्कूल जा रहे थे। संयोग रहा कि डीसीएम के धक्के से दोनों बच्चे दूर फेंक दिए गए, जिससे दोनों बच्चों की जान बच गई। लोगों के मुंह से कहते सुना गया कि "जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।"
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर सुनकर हर चीज के गांव परिजन रिश्तेदार कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने फरार डीसीएम और चालक की तलाश शुरू कर दी है। अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने चालक की जल्द गिरफ्तारी और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।



