Chandauli News: डिजिटल टीटीई लॉबी शुरू करने वाला भारतीय रेल का पहला स्टेशन बना डीडीयू.
"बायोमेट्रिक साइन-ऑन/ऑफ प्रणाली न केवल कर्मचारियों की तैनाती को सुव्यवस्थित करेगी, बल्कि टिकट जांच कर्मचारियों की समग्र कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जवाबदेही में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। टिकट जांच कर्मचारियों के लिए नई बायोमेट्रिक साइन-ऑन और साइन-ऑफ प्रणाली को जोड़ते हुए, टिकट जांच कर्मचारियों के लिए डिजिटल टीटीई लॉबी शुरू करने वाला भारतीय रेल का पहला स्टेशन है"
chandauli
11:39 AM, Sep 4, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ अब देर से ऑफिस नहीं जाएंगे। टिकट चेकिंग स्टाफ की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। कर्मचारी ऑफिस पहुंचकर बायोमेट्रिक मशीन पर साइन ऑन करेंगे और साइन ऑफ कर ड्यूटी समाप्त करेंगे। रेलवे में इसकी शुरुआत डीडीयू स्टेशन पर हुई। पूर्व मध्य रेलवे का पहला डिजिटल टीटीई लॉबी डीडीयू स्टेशन पर चालू किया गया है। नई प्रणाली बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को टिकट परीक्षक (टीटीई) लॉबी प्रणाली के साथ एकीकृत करती है, जिससे कर्मचारी आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरण का उपयोग करके स्वयं को प्रमाणित कर सकते हैं। यह एक छेड़छाड़-रहित, पारदर्शी और गोपनीयता-अनुपालन उपस्थिति प्रक्रिया सुनिश्चित करती है। यह वास्तविक समय में कार्य घंटों और ड्यूटी स्थिति को सटीक रूप से रिकॉर्ड करती है।
रेलवे के विभिन्न विभागों में ऑनलाइन हाजिरी होती रही है। टिकट चेकिंग स्टाफ की ऑनलाइन हाजिरी नहीं होती थी। अब इनके लिए ऑनलाइन हाजिरी की शुरुआत की गई है। इस प्रणाली का कार्यान्वयन भारतीय रेलवे की कार्यकुशलता और पारदर्शिता में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बायोमेट्रिक साइन-ऑन/ऑफ प्रणाली न केवल कर्मचारियों की तैनाती को सुव्यवस्थित करेगी, बल्कि टिकट जांच कर्मचारियों की समग्र कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जवाबदेही में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। टिकट जांच कर्मचारियों के लिए नई बायोमेट्रिक साइन-ऑन और साइन-ऑफ प्रणाली को जोड़ते हुए, टिकट जांच कर्मचारियों के लिए डिजिटल टीटीई लॉबी शुरू करने वाला भारतीय रेल का पहला स्टेशन है।
विज्ञापन
इसके अलावा, डीडीयू मंडल के सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया स्टेशन पर भी ऐसी ही बायोमेट्रिक प्रणाली के साथ डिजिटल टीटीई लॉबी शुरू की गई है। डीडीयू मंडल के मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ बने ने बताया कि इससे कार्य में आसानी होगी। इसका लाभ अंत में यात्रियों को मिलेगा। टिकट जांच कर्मचारियों के लिए नई बायोमेट्रिक साइन-ऑन और साइन-ऑफ प्रणाली को जोड़ते हुए डिजिटल टीटीई लॉबी शुरू करने वाला भारतीय रेल का पहला स्टेशन है। इसके अलावा, डीडीयू मंडल के सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया स्टेशन पर भी ऐसी ही बायोमेट्रिक प्रणाली के साथ डिजिटल टीटीई लॉबी शुरू की गई है।



