Chandauli News: रेलवे ट्रैक किनारे गांवों में डीडीयू आरपीएफ ने जन जागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक.
"आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उपनिरीक्षक रामनरेश राम और स्टाफ द्वारा धरना व छितमपुर गांव में जाकर गांववासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि चलती हुई ट्रेन पर पत्थरबाजी न करें; पत्थरबाजी करने से यात्रियों के जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है"
chandauli
9:14 PM, Oct 11, 2025
Share:


छित्तमपुर गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते आरपीएफ जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांव के लोगों को चलती हुई ट्रेन पर पत्थरबाजी न करने, रेल पटरियां क्रॉस न करने, ट्रैक पर सेल्फी न लेने, रेलवे टोल फ्री नंबर -139 के बारे में, डंडा मारकर यात्रियों का मोबाइल न छीनने आदि बातों को लेकर आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उपनिरीक्षक रामनरेश राम और स्टाफ द्वारा धरना व छितमपुर गांव में जाकर गांववासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि चलती हुई ट्रेन पर पत्थरबाजी न करें; पत्थरबाजी करने से यात्रियों के जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है। यदि यात्रा के दौरान कोई समस्या होती है तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे टोल फ्री नंबर -139 पर दें ताकि समय पर समस्या का निवारण किया जा सके। साथ ही गांव के लोग जो मवेशी चराने के लिए बाहर ले जाते हैं, वे किसी भी हाल में रेलवे ट्रैक पर मवेशी न ले जाएँ। सदैव अधिकृत रास्ता, रेलवे क्रॉसिंग का प्रयोग कर ही पटरी पार करें।
विज्ञापन
जो भी व्यक्ति या बच्चे पटरी किनारे जाकर चलती ट्रेन में यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास करते हैं, वे ऐसा न करें क्योंकि ऐसा करने से यात्रियों के जान-माल को खतरा उत्पन्न होता है और किसी यात्री की भी जान जा सकती है। जागरूकता अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट डीडीयू के उपनिरीक्षक रामनरेश राम के साथ आरक्षी होरी प्रसाद, आरक्षी अरविंद कुमार यादव, आरक्षी बिजय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी रशीदा बानों एवं अन्य बल सदस्य शामिल रहे।



