ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead bodies of two youths found packed in a sack in a minor sensation due to the possibility of being murdered and thrown away

Chandauli News : माइनर में बोरे में बंद मिले दो युवकों के शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से सनसनी.

“चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह माइनर में बोरे के अंदर दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि शव कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंके गए हैं।”

chandauli

12:05 PM, Oct 22, 2026

Share:

Chandauli News : माइनर में बोरे में बंद मिले दो युवकों के शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से सनसनी.
logo

बोरो के भरा शव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा के पास गुरुवार सुबह माइनर में बोरे में बंद दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों के शवों को रात में कहीं दूसरी जगह से लाकर माइनर में फेंका गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के बाहर शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर माइनर में पड़े बोरों पर पड़ी। बोरों को लेकर संदेह होने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बोरों को खुलवाया तो उनके अंदर दो युवकों के शव मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

Img

headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.